झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर इंडी और एनडीए दलों ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है.एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह समेत 40 नेता चुनाव में माहौल बनाएंगे. तो दूसरी ओर इंडी गठबंधन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरन और विधायक कल्पना सोरेन स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं.
चुनाव में दोनों ओर से कई नेताओं ने बगावत की है जो दोनों दलों को कड़ी चुनौती देगी.ऐसे में रणनीतिकारों के साथ प्रत्याशियों का मानना है कि स्टार प्रचारक एक बार फिर यहां अहम किरदार निभाएंगे.सूत्रों के अनुसार कार्यकर्ताओं की मांग और वहां की पसंद के अनुसार स्टार प्रचारकों को उतारने की योजना है
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
