रांची: जेसीआई रांची की ओर 16 से 22 सितंबर तक आयोजित एक्सपो उत्सव में लोगों की अपार भीड़ उमड़ रही रही है। मोरहाबादी मैदान में लगे एक्सपो के दूसरे व तीसरे दिन लोग अपने परिवार संग पहुंच रहे और खरीदारी कर रहे है। लोग देर रात्रि तक खरीदारी करते नजर आ रहे है।
भीड़ को देख कर स्टॉल धारक काफ़ी खुश नज़र आए और उनको अच्छा कारोबार मिल रहा है।
स्कूल के बच्चो में भी खूब उत्साह है। स्कूलों में 60,000 फ्री स्टूडेंट पास बांटा गया है, जिसमें एक झूले की राइड व एक रॉलिक आइसक्रीम शाम पांच बजे तक फ्री है।
इसके अतिरिक्त हर दिन एक्सपो में लोगो के लिए कुछ ना कुछ इवेंट होते रहे है। पहले दिन फैशन शो का आयोजन हुआ। दूसरे दिन एक्सपो ट्रेसर हंट व डॉग शो का आयोजन हुआ। तीसरे दिन हेल्थी बेबी एंड मोम शो व योगा कंपीटीशन का आयोजन हुआ।
‘वॉयस ऑफ एक्सपो’ सिंगिंग कंपीटीशन शाम 4.30 बजे से होना है। वहीं, होने वाली मिडनाइट कार्निवल की भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शनिवार शाम में तंबोला गेम खिलाया जाएगा। परसो रविवार के इवेंट्स जो एक्स्पो में होने हैं वो हैं पेंटिंग कॉम्पटिशन, फ़ैन्सी ड्रेस कॉम्पटिशन और डान्स कॉम्पटिशन।
जेसीआई रांची से मोहित वर्मा व सिद्धार्थ जैन आयोजन है।


