रांची: झारखंड में पहली बार 8-9 अक्टूबर 2025 को गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर, दरभंगा हाउस, सीसीएल मुख्यालय, रांची में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन का विषय है “जनसंपर्क को पुनर्परिभाषित करना: डिजिटलीकरण के युग में सूचना से जुड़ाव तक”। इस सम्मेलन को लेकर आधिकारिक पोस्टर सीसीएल मुख्यालय में निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्रा और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से जारी किया। इसका आयोजन सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के संचार एवं जनसंपर्क विभाग कर रहा है।

