प्रधानमंत्री झारखंड में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए घोषणा पत्र का जिक्र किया है उन्होंने कहा कि किसानों का हित के लिए आय बढ़ाने भाजपा की प्राथिमिकता है. झारखंड भाजपा ने धान की सरकारी खरीद 3100 पर क्विटंल करने का फैसला लिया है. हर किसान के घर जाकर बताओं. छोटे किसान पशुपालक के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की है. आदिवासी परिवार की आजीविका बढ़ाने के लिए अनेक अच्छी घोषणा की गई है. आदिवासी ब्लॉक में महुआ-मशरूम जैसे उत्पादों से जुड़ी प्रोशेसिंग और स्टोरेज क्षमता बनाई जाएगी.
लोगों को गुमराह कर रही थी हेमंत सरकार
भाजपा-एनडीए सरकार पूरी ताकत से काम करेगी ये मोदी की आपको गारंटी है. झारखंड में अफवाहों का उद्योग चल रहा है कुछ लोग भांती भांती की दुकान खोल रखे हैं जो अफवाह फैलाने का माल बेच रहे हैं आपके उनकी बातों में नहीं आना है. पीएम ने जब किसान योजना लगू किया तो जेएमएम वाले गांव के लोग से झूठ बोला. उन्होंने सबसे जाकर कहा कि जो पैसा आ रहा है उससे मत जोड़ना, चुनाव के बाद ब्याज सहित ये पैसा वापस ले लेगा. उनकी बातों में आकर किसान ने मोदी के पैसे को लेना बंद कर दिया. दुबारा 2019 में जब एनडीए को मौका मिला तो सच का पता चला. लेकिन मुझे खुशी है कि किसानों ने दुबारा मुझे सेवा का मौका दिया और किसान निधि का पैसा लिया.
गढ़वा को मिला है 600 करोड़
मुझे खुशी है पीएम किसान निधि के 600 करोड़ अकेले गढ़वा जिले के किसानों को मिला. जिनको दो हजार मिलता है. गढ़वा जिले के किसान के खाते में 600 करोड़ भेजा है.आजादी के बाद ही कांग्रेस की राजनीति का बहुत बड़ा आधार रहा है जनता से झुठ बोलना. जनता को घोखा देना. ये लोग मतदाता को धोखा देते है उनकी आंख में घूल झोंक देते है. हरियाणा ने कांग्रेस को सबक सिखाया है वहां की जनता की आंखों में कांग्रेस ने घुल झोकनें की बहुत कोशिश की.
सभी को झूठ बेचा, लेकिन वहां की जनता ने इनके झूठ को टिकने नहीं दिया. कांग्रेस के साथी जहां झूठ बोलकर सत्ता में आए वहां बर्बाद कर दिया. हिमाचल को तबाह कर दिया. कर्माचरी को सैलरी पेंशन तक का संकट है. उन्हें सैलरी के लिए आंदोलन करना पर रहा है. तेलंगाना में भी कांग्रेस के झूठे वादे से जनता परेशान है. कर्नाटका में कांग्रेस के भीतर धमासान छिड़ा हुआ है इस बात को कांग्रेस के अध्यक्ष ने मान लिया है कि कांग्रेस झूठी गारंटी देती है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने खुद कहा कि उनकी योजना राज्य को दिवालिया कर देगी. कांग्रेस और उसके साथियों की घोषणा पर भरोसा नहीं करना है.
झारखंड का सबसे बड़ा दुश्मन है परिवारवाद
झारखंड के सबसे बड़ा दुश्मन परिवारवाद है. जेएमएम-राजद-कांग्रेस परिवारवादी है ये लोग चाहते है सत्ता की चाबी इन्ही के पास रहें. जेएमएम का यही मॉडल है कोई खुद की काबिलियत से आगे बढ़ भी गया तो उनके साथ कैसा रहते है ये सबने देखा है चंपई के साथ इन्होंने क्या किया. आदिवासी बेटे को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
