झारखंड में मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी, इन विभागों को सीएम हेमंत ने रखा अपने पास

झारखंड में मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी, इन विभागों को सीएम हेमंत ने रखा अपने पास

झारखंड
Share Now

झारखंड में मंत्रीमंडल के विस्तार के बाद विभागों का भी बंटवारा हो गया है. कुछ महत्वपूर्ण विभाग हेमंत सोरेन ने अपने पास रखा है बाकि बाकी मंत्रियों को उसकी जिम्मेदारी दी है. जिन विभागो को हेमंत सोरेन ने अपने पास रखा है उनमें है कार्मिक, गृह, पथ निर्माण और भवन निर्माण.

राधा कृष्ण किशोर को मिला वित्त विभाग

वहीं राधा कृष्ण किशोर को वित्त विभाग, वाणिज्य कर, योजना एवं विकास और संसदीय कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग मिले हैं. दीपक बिरुवा को राजस्व, निबंधन, भूमि सुधार और परिवहन विभाग मिला है. जबकि चमरा लिंडा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे. तो संजय प्रसाद यादव को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण, कौशल विकास और उद्योग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

रामदास सोरेन बने शिक्षा मंत्री

रामदास सोरेन तो स्कूली शिक्षा, साक्षरता और निबंधन विभाग मिला है. तो इरफान अंसारी को स्वास्थ्य, खाद्य, सार्वजनिक वितरण, उपभोक्ता मामले और आपदा प्रबंधन तो हफीजुल हसन को जल संसाधन और अल्पसंख्यक कल्याण मिला है. दीपिका पांडेय सिंह को ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पंचायती राज तो योगेंद्र प्रसाद को पेयजल, स्वच्छता और उत्पाद और मद्य निषेध विभाग मिला है.

सुदिव्य कुमार को नगर विकास, आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग की जिम्मेदारी मिली है. तो शिल्पी नेहा तिर्की कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग की मंत्री बनाई गई हैं.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *