कुंवर वैभव सिंह ने टाटा स्टील टेक्नीकल इंस्टीट्यूट, जमशेदपुर में जॉब-रेडीनेस मिशन को आगे बढ़ाया

झारखंड न्यूज़
Share Now

रांची/जमशेदपुर: ट्रूसीवी के संस्थापक कुंवर वैभव सिंह ने  टाटा स्टील टेक्नीकल इंस्टीट्यूट, जमशेदपुर में एक सफल जॉब रेडीनेस वर्कशॉप का आयोजन किया। 100 से अधिक छात्रों ने इस इंटरैक्टिव सत्र में भाग लिया। इस सत्र में रिज्यूमे लेखन, लिंक्डइन ऑप्टिमाइजेशन और इंटरव्यू की तैयारी से संबंधित जरूरी जानकारी को शामिल किया गया।


यह कार्यक्रम वैभव के मौजूदा ऑल-इंडिया रोड ट्रिप का हिस्सा था, जिसके दौरान वे कॉलेजों और कौशल केंद्रों में निःशुल्क कार्यशालाएं आयोजित करने के लिए अकेले ही कई राज्यों की यात्रा कर रहे हैं, जिससे युवाओं को नौकरी के लिए तैयार होने और पेशेवर दुनिया में प्रवेश करने में मदद मिल रही है।
जमशेदपुर से पहले राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और ओडिशा के शहरों में इस तरह के सफल सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।


वैभव ने कहा, ‘बहुत से छात्रों के पास मजबूत शैक्षिक आधार तो होता है, लेकिन वास्तविक दुनिया में नियुक्तिओं के बारे में उन्हें अधिक जानकारी नहीं होती। इस पहल के जरिए, मेरा लक्ष्य उन्हें ज्यादा आत्मविश्वास से भर देना और आगे आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करना है, चाहे यह चुनौती नौकरी के लिए इंटरव्यू से जुड़ी हो या अपना खुद का उद्यम शुरू करने से संबंधित।’
इस इंटरैक्टिव सत्र में छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इसमें छात्रों ने प्रश्न पूछे, चर्चाओं में भाग लिया और व्यक्तिगत सलाह ली। सत्र में न केवल नौकरी की तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया गया, बल्कि विकास की मानसिकता विकसित करने और शुरुआती करियर संबंधित चुनौतियों से निपटने के तरीकों को समझने पर भी ध्यान दिया गया।


वर्ष 2022 में स्थापित ट्रूसीवी डिजिटल टूल्स को इन-पर्सन वर्कशॉप के साथ जोड़कर करियर की तैयारी के लिए एक प्रमुख प्लेटफॉर्म बन गया है। कुंवर वैभव सिंह अपने यूट्यूब चैनल के जरिए करियर से जुड़ी जानकारी भी साझा करते हैं। उनके यूट्यूब चैनल के 100,000 से अधिक सब्सक्राइबर हो चुके हैं। चैनल के जरिये साझा की जाने वाली जानकारियों में एचआर लीडर्स के साथ बातचीत और रोजगार बाजार से जुड़ी व्यावहारिक सलाह शामिल होती है।


राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों में पिछले सत्रों के साथ, वैभव की पहल लगातार गति पकड़ रही है, जो अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों में छात्रों तक पहुंच रही है और उन्हें करियर की सफलता के करीब ला रही है।   

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *