रांची/नामकुम : खिजरी विधायक राजेश कच्छप नामकुम के राजाउलातु, उनिडीह शिवलोक धाम मरासिली पहाड़ ट्रस्ट के द्वारा आयोजित महारुद्र यज्ञ सह विशाल पंचमुखी हनुमान वार्षिकोत्सव पर्व एवं महाशिव रात्रि उत्सव में शामिल हुए.
श्री राजेश कच्छप शिवलोक धाम मरासिली में पूजा अर्चना कर झारखण्ड राज्य सहित क्षेत्र के लोगों के लिए सुख शांति व समृद्धि की कामना की। उक्त मौके पर श्री कच्छप ने कहा कि भगवान शिव सभी के कष्टों को दूर कर सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें यही कामना करता हूं। विधायक ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने मेरे अनुशंसा पर शिवलोक धाम मरासिली पहाड़ को पर्यटन स्थल का दर्जा देने का काम किया।
आगे उन्होंने ने कहा कि आने वाले दिन में बहुत जल्द झारखण्ड सरकार के पर्यटन विभाग से स्वीकृत लगभग 17 करोड़ रुपए की लागत से मरासिली पहाड़ को सौंदर्यीकरण का कार्य किया जायेगा। इस तरह भव्य आयोजन करने के लिए स्थानीय लोगों एवं शिवलोक धाम मरासिली पहाड़ ट्रस्ट उनिडीह, राजाउलातू को धन्यवाद देता हूँ । मौके पर दयानंद राय, मधुसूदन राय, सूरत राय, उमाकांत राय, मनोज राय, राजेश वर्मा, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
