Kanke News: SSP के निर्देश पर कांके के NLU टीओपी के पास एंटी क्राइम चेकिंग, वाहनों की सघन जांच

अभी अभी आदिवासी जन सभा विशेष मनोरंजन
Share Now

द जन सभा | निरंजन भारती

रांची के कांके थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से एक विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी टीओपी के पास वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। कांके थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर कुणाल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस सघन जांच अभियान के दौरान पुलिस बल ने वहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर उनकी डिक्की की तलाशी ली। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वाले चालकों को पुलिस ने कड़ी फटकार लगाई और उन्हें सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के रजिस्ट्रेशन और अन्य जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में समय-समय पर ऐसी नियमित जांच की जाती है, ताकि अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके और चोरी के वाहनों को पकड़ा जा सके। उन्होंने आम जनता से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस विशेष अभियान में सब-इंस्पेक्टर राजकुमार तिग्गा सहित कई पुलिस बल के जवान तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *