पश्चिम बंगाल के टीएमसी नेता फ्रांसिस एक्का के घर से खतरनाक परमाणु रसायन कैलिफोर्नियम बरामद किया गया है. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 17 करोड़ रुपये प्रति ग्राम बताया जा रहा है. इसके साथ ही रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के कुछ गोपनीय दस्तावेज भी मिला है. इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसी जांच में जुट गई है कहीं किसी बड़ी साजिश नहीं रची जा रही है. वहीं फ्रांसिस एक्का को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की संयुक्त कार्रवाई में यह रसायन नेता के घर से बरामद हुआ था.
रसायन मिलने के बाद फ्रांसिस एक्का के पड़ोसियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी जीवन शैली में काफी बदलाव देखा गया था अचानक आए बदलाव ने संदेह पैदा किया लेकिन उनकी राजनीतिक ताकत के चलते किसी ने सवाल उठाने की हिम्मत नहीं की.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
