
द जन सभा
अंचल परिसर में सोमवार को स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 15वें वित्त आयोग की मद से बनने वाले नए उपस्वास्थ्य केंद्र का भव्य शिलान्यास किया गया। इस केंद्र का शिलान्यास मुख्य अतिथि विधायक सुरेश बैठा और उप-प्रमुख अंजय बैठा ने संयुक्त रूप से किया। इस गरिमामयी अवसर पर जिला परिषद सदस्य किरण देवी, प्रमुख सोमनाथ मुंडा, अरसन्डे पंचायत की मुखिया नीलू पाहन, पंचायत समिति सदस्य लालचंद प्रसाद सोनी और नरगिस सुलताना समेत दर्जनों स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस केंद्र के बनने से स्थानीय गरीब और जरूरतमंद ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।

शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और इस केंद्र का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराया जाएगा। वहीं, उप-प्रमुख अंजय बैठा ने इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस उपस्वास्थ्य केंद्र के चालू होने से ग्रामीणों को छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज और टीकाकरण जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
