मतदाता सूची के पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों से सहयोग अपेक्षित : K. RAVI KUMAR

चुनाव रांची
Share Now

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने निर्वाचन सदन में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनसे मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपेक्षित सहयोग की अपील की। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को लोकसभा निर्वाचन के शांतिपूर्ण समापन की बधाई देते हुये आगामी विधानसभा चुनाव एवं मतदाता पुनरीक्षण सम्बंधी गतिविधियों में उनके अपेक्षित सहयोग हेतु आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के मामलों में विगत लोकसभा निर्वाचन में पहले से कमी आयी है। राजनीतिक दल अपने कार्यकर्त्ताओं के बीच इसके नियमों का उचित प्रचार प्रसार करते हुए इसके अनुपालन में सहयोग करें।

श्री कुमार ने कहा कि राज्य में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत बीएलओ घर घर जा कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में राजनीतिक दलों से अपेक्षा है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें साथ ही यदि उनके पास मतदाताओं से प्राप्त  शिकायतें है  उसकी सूची ससमय उपलब्ध करायें, जिससे समय रहते उनका समाधान किया जा सके।

उन्होंने कहा कि 1500 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्र, दूरस्थ मतदान केंद्रों एवं शहरी क्षेत्र की सोसाईटीज के मामलों में नए मतदान केंद्र बनाये जा सकते है। इस बावत उन्होंने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि ऐसे क्षेत्रों में यदि कोई नए मतदान केंद्र निर्माण की आवश्यकता प्रतीत होती है तो वे उसकी सूची अविलम्ब अपने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के ओएसडी गीता चौबे, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *