झामुमो की केंद्रीय समिति में शामिल किए गए जुनैद अनवर

अभी अभी राजनीति
Share Now

रांची/ लातेहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा निर्णय लिया है. पार्टी ने लातेहार जिला के बालूमाथ प्रखंड निवासी जुनैद अनवर को केंद्रीय समिति का सदस्य मनोनीत किया है.

जुनैद अनवर लंबे समय से झामुमो की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और संगठनात्मक स्तर पर लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं.

उन्होंने ग्रामीण अंचलों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं को उठाने का काम किया है.उनकी ईमानदारी और संघर्षशील छवि को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर यह भरोसा जताया है.

केंद्रीय समिति में शामिल होने के बाद जुनैद अनवर ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का काम और तेज़ी से करेंगे.

उन्होंने संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और मेहनत से झामुमो के लिए कार्य करेंगे और गरीब, पिछड़े तथा आदिवासी समाज की आवाज़ को मज़बूती से उठाएंगे.

उनकी नियुक्ति से बालूमाथ प्रखंड सहित पूरे लातेहार जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.

स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि जुनैद अनवर की सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से झामुमो को संगठनात्मक स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *