मानव सेवा मेरा पहला कर्तव्य: विनोद तिर्की

जन सभा विशेष
Share Now


नगड़ी/ रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला के नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष एवं उनके सहयोगियों ने मानव सेवा को सर्वोच्च कर्त्तव्य मानते हुए शुक्रवार को एक सराहनीय पहल की। उन्होंने नगड़ी प्रखंड क्षेत्र की करीब 250 आदिवासी असहाय एवं गरीब महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया।

कार्यक्रम झामुमो की पूर्व रांची जिला उपाध्यक्ष कतरपा जरा टोली स्थित राखी देवी के आवास पर आयोजित किया गया । जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद तिर्की और संचालन लक्ष्मण राम ने किया।

नवरात्रि एवम दुर्गा पुजा के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 17 वी साडी का वितरण किया गया।

साड़ी वितरण करने से पहले दिशाेम गुरु शिबू सोरेन प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उसके बाद रेनू देवी के द्वारा विधवा महिला को साडी देकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि “मानव सेवा ही मेरा पहला कर्त्तव्य है। और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही वास्तविक राजनीति का उद्देश्य होना चाहिए।”


साड़ी वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिलाएँ मौजूद रहीं। महिलाओं ने झामुमो नेता की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि त्योहार के मौसम में उन्हें जो सहयोग मिला है, उससे उनके चेहरे पर खुशी झलक रही है।


श्री तिर्की ने कहा कि वे हमेशा समाज की सेवा में तत्पर रहेंगे और हर संभव मदद गरीबों एवं वंचित वर्ग तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

साड़ी लेने के लिए गांव टोला की पता- हरि,पलाडू,डुमरटोली,कुम्बा टोली,जरा टोली,कतरपा,छोटा खुटा आदि गांव यादि की महिलाएं शामिल थी।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विनोद तिर्की, राखी देवी,राजेंद्र महतो,तस्लीम अंसारी,लक्ष्मण राम, रेयाजुल अंसारी,रंजन हेमरोम,खादी उरांव, सोहराई उरांव,अजय कच्छप,पुरुषोत्तम सिंह,प्रमीला देवी,उर्मिला देवी, पुजा देवी,सोमारी उरांव देवी,नीलम कचछप,ज्योति देवी आदि सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *