जेपी पटेल का कांग्रेस में शामिल होने से दुरगामी प्रभाव पड़ेगा: राजेश ठाकुर

चुनाव झारखंड रांची राजनीति
Share Now

रांची: भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इसे झारखंड की राजनीति में दुरगामी प्रभाव डालने वाला बताया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय में मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम की उपस्थिति में भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की ।पवन खेड़ा ने कांग्रेस की अंग पट्टीका पहना कर उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

जेपी पटेल का कांग्रेस में शामिल होना झारखंड के लिए सुखद संकेत: गुलाम अमहमद


इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी गुलाम अमहमद मीर ने कहा कि जेपी पटेल का कांग्रेस में शामिल होना झारखंड के लिए सुखद संकेत है झारखंड पश्चिम बंगाल के कई नेता हमारे संपर्क में है जो दूर दृष्टि रखते हुए कांग्रेस की नीतियों और भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर कांग्रेस की ओर हाथ बढ़ा रहे हैं ।मैं कांग्रेस में शामिल होने पर जयप्रकाश जी को बधाई देता हूं उनके आने से न सिर्फ झारखंड बल्कि अन्य राज्यों पर भी प्रभाव पड़ेगा इसका राजनीतिक लाभ निश्चित ही झारखंड में त्वरित रूप से मिलेगा।
मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि डर और लालच के कॉकटेल के आगे जब सब लोग मस्तक हो रहे हैं तब इन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है और इसके लिए हम इन्हें बधाई देते हैं आज जब देश में देश बेचने वाले और देश बचाने वाले की लड़ाई चल रही है तब जयप्रकाश भाई ने देश बचाने वालों का साथ देना उचित समझा उनके परिवार का एक लंबा राजनीतिक इतिहास रहा है। उनके क्षेत्र में लोकप्रियता का आलम यह है कि अपने विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व स्वर्गीय टेकलाल महतो और उसके बाद जयप्रकाश भाई पटेल ने आठ बार किया है। इनका यह निर्णय झारखंड की राजनीति में दुरगामी प्रभाव डालेगा।


आलमगीर आलम ने जेपी पटेल को बधाई देते हुए कहा कि संबंधों को निभाने में जयप्रकाश अग्रणी नेताओं में शुमार है। जनप्रतिनिधि का सच्चा गुण इन में समाहित है जो आगे रहकर जनता के हितों के लिए काम करते हैं आज आज हमें खुशी है कि कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर इन्होंने जो रास्ता चुना है उससे कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मजबूती मिलेगी।

विकासवादी सोच को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस में शामिल हुआ: जय प्रकाश


सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि हमने विगत लोकसभा चुनाव में भाजपा और आजसू के लिए प्रचार किया था, मुझे लगा था कि स्वर्गीय टेक लाल जी के सपनों को पूरा करने के लिए एनडीए गठबंधन में जाना उचित रहेगा, लेकिन भाजपा में शामिल होने के पश्चात मैंने अपने पिता के विचारों को उसे गठबंधन में नहीं पाया। आज पूरे देश में जो इंडिया गठबंधन चल रहा है। उसका परिणाम लोकसभा चुनाव के बाद दिखेगा। जनता के आकांक्षाओं को पूरा करने और विकासवादी सोच को आगे बढ़ाने के लिए मैं कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।
जयप्रकाश भाई पटेल के कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलको मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी संजय पांडे,सोनाल शांति, ऋषिकेश सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *