
रांची: जम्मू –कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 27 निर्दोष पर्यटकों को गोली मारकर हत्या करने जैसी कायरतापूर्ण घटना के विरोध में शनिवार को पत्रकारों ने कैंडल मार्च निकाला।
अल्बर्ट एक्का चौक पर कई दर्जन पत्रकारों ने हाथों में कैंडल और तख्ती में विरोधपूर्ण स्लोगन से साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पत्रकारों ने 27 निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई और केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

इस अवसर पर निरंजन भारती, पिंटू दुबे, फिरोज जिलानी, अक्षय तिवारी, मो वसीम, विनय कुमार, प्रदीप ठाकुर, सनी, नसीम, फुरकान भाई, चन्दन रावत, वंदना, कैश कुमार समेत दर्जनों पत्रकारगण मौजूद थे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
