झारखंड विधानसभा चुनाव में इरफान अंसारी का सीता सोरेन को लेकर दिए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी की ओर से लगातार इसको लेकर जामताड़ा से कांग्रेस के उम्मीदवार इरफान अंसारी पर एक्शन लेने की बात कर रही है. हालांकि जेएमएम की ओर से इसपर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. ऐसे में एकबार फिर भाजपा नेता और असम के सीएम हिमंता विस्वा सरमा ने जेएमएम पर निशाना साधा है.
झारखंड की बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक महिला सम्मान सम्मेलन में लोगों को संबोधित करने हुए हिमंता विस्वा सरमा ने कहा जेएमएम ऐक्शन नहीं ले रही क्योंकि वह घुसपैठियों को नाराज नहीं करना चाहती है.सरमा ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस के एक मंत्री ने हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के खिलाफ एक आपत्तिजनक बयान दिया, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ऐक्शन नहीं लिया क्योंकि वो घुसपपैठियों को नाराज नहीं करना चाहते हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
