5G कवरेज और डाउनलोड स्पीड एक्पीरियंस में जियो ने मारी बाजी: ओपन सिग्नल

कारोबार झारखंड रांची
Share Now


5जी उपलब्धता स्कोर– जियो 66.7%, एयरटेल 24.4%


ओवरऑल डाउनलोड स्पीड – जियो 89.5 MBPS, एयरटेल 44.2 MBPS

नई दिल्ली/रांची: देश में 5जी कवरेज के मामले में रिलायंस जियो लगातार नंबर वन पोजीशन पर बना हुआ है। ओपन सिग्नल की हालिया जारी रिपोर्ट के मुताबिक ‘5जी-उपलब्धता’ कैटेगरी में जियो को 66.7% का स्कोर हासिल हुआ है। जियो को एयरटेल के मुकाबले 42 परसेंटेज पॉइंट की बढ़त मिली है। एयरटेल का स्कोर मात्र 24.4% है। इस स्कोर को सीधे 5जी की कवरेज से जोड़ा जा सकता है। 5जी की व्यापक उपलब्धता की वजह से जहां जियो 5जी  यूजर्स करीब दो-तिहाई समय 5G से कनेक्ट रहते हैं, वहीं कम 5जी कवरेज के कारण एयरटेल यूजर्स को केवल एक-चौथाई समय ही 5जी पर बिताते हैं।    

डाउनलोड स्पीड एक्सपीरियंस कैटेगरी में भी जियो का प्रदर्शन शानदार रहा। जियो यूजर्स को कुल औसत डाउनलोड स्पीड करीब 89.5Mbps मिली – जो एयरटेल के 44.2Mbps से लगभग दोगुनी है। 16.9Mbps के स्कोर के साथ वोडाफोन-आइडिया तीसरे नंबर पर है, जबकि बीएसएनएल 3.1Mbps के साथ काफी पीछे है। बताते चलें कि इंटरनेट सर्फिंग, बड़ी और हैवी फाइल डाउनलोड करने, वीडियो देखने और म्यूजिक सुनने के लिए डाउनलोड स्पीड ही सबसे अधिक मायने रखती है।

ओवरऑल कवरेज एक्सपीरियंस की कैटेगरी में भी रिलायंस जियो कहीं आगे दिखाई देता है। 10 अंकों के पैमाने पर 9 अंकों के साथ जियो ने कवरेज एक्सपीरियंस अवार्ड जीता है। 7.1 अंकों के साथ एयरटेल से काफी पीछे नजर आता है। वहीं 3.7 अंकों के साथ वीआई तीसरे स्थान पर है। 1.2 अंकों के साथ बीएसएनएल अंतिम स्थान पर है। स्टेबल कनेक्शन या कहें कंसिसटेंसी के मामले में भी जियो अपनी प्रतिद्वंदी एयरटेल से आगे है। एयरटेल के 63.3 फीसदी के मुकाबले जियो का स्कोर 66.5 रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *