झारखंड टी-20 लीग का आगाज 10 जून से, महेंद्र सिंह धोनी करेंगे उद्घाटन

खेल झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार, 10 जून से बहुप्रतीक्षित झारखंड टी-20 लीग का भव्य शुभारंभ होगा। 23 जून तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले जेएससीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। कुल छह टीम भाग के रही है। आईपीएल की तर्ज पर पहली बार आयोजित हो रही इस लीग को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।

टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को खास बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए लीग का शुभारंभ करेंगे। मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में लीग के आयोजक संभव जैन ने बताया कि प्रसिद्ध गायिका कनिका कपूर भी ओपनिंग सेरेमनी में अपनी प्रस्तुति देंगी।

संभव जैन ने कहा कि झारखंड टी-20 लीग राज्य के उभरते क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच प्रदान करेगी। यह प्रतियोगिता स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा राज्य में क्रिकेट संस्कृति को और मजबूत करेगी।

लीग चरण के दौरान प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 12 बजे और दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 22 जून को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 23 जून को रात 7:30 बजे फाइनल मैच आयोजित होगा।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि टूर्नामेंट के सभी मैचों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। वहीं, जो दर्शक स्टेडियम नहीं पहुंच पाएंगे, वे घर बैठे मैचों का सीधा प्रसारण भी देख सकेंगे।

टूर्नामेंट के पहले दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर 12 बजे छोटानागपुर रॉयल्स और रांची टाइटंस आमने-सामने होंगे। इसके बाद शाम 7:30 बजे कोयलांचल सुपर किंग्स और जमशेदपुर स्टीलर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *