देश में होनेवाली बड़ी आतंकी हमलों का पर्दाफाश हुआ है. दिल्ली पुलिस एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड के साथ मिलकर झारखंड, यूपी और राजस्थान के कई शहरों में छापेमारी की. खुफिया इनपुट पर चलाए गए ऑपरेशन में अलकायदा से प्रेरित मॉड्यूल अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट का खुलासा हुआ है. इस छापेमारी में 14 संदिग्धों को पकड़ा गया है. कई संदिग्धों की तलाश अभी भी जारी है. पुलिस के मुताबिक ग्रुप का सरगना रांची में बैठा डॉ. इश्तियाक है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है. जो देश में बड़े आतंकी हमलों की तैयारी में था. इस ग्रुप से जुड़े लोगों को अलग-अलग जगह पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी. इसी ट्रेनिंग के दौरान राजस्थान से 6 संदिग्ध को हिरासत में लिया गया. संदिग्धों से पूछताछ के बाद झारकंड और यूपी में छापेमारी की गई, जहा से से 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
अन्य आतंकी की तलाश जारी
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि झारखंड पुलिस और आईबी को देर रात झारखंड में अलकायदा संगठन के आतंकियों के होने की जानकारी मिली थी, जानकारी मिलते ही इसकी सूचना ATS को दी गई. जिसके बाद रेत रात ही एटीएस द्वारा झारखंड के लोहरदगा, हजारीबाग, रांची समेत 14 स्थानों पर छापेमारी की गई. वहीं राजस्थान और यूपी में भी छापेमारी की गई जहां से कुल 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया. इन संदिग्धों के पास से हथियार समेत गोलाबारूद भी बरामद हुआ है. सभी संदिग्धों से अलग-अलग स्थानों पर पूछताछ की जा रही है. वहीं कई जगहों पर ऑपरेशन अभी भी जारी है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
