मोहराबादी मैदान में इंडिया इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर का शुभारंभ

रांची
Share Now

रांची: इंडिया इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर का उदघाटन राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, झारखंड राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद , सूक्ष्म लघु एवम मध्यम उद्यम मंत्रालय के संयुक्त निदेशक  इंद्रजीत यादव , एन.एस.आई.सी की मुख्य प्रबन्धक किरण मार्या तिरु , झारखंड स्टेट कांग्रेस कमिटी के सचिव अमरेन्द्र सिंह ने  फीता काटकर और द्वीप प्रज्वलित कर इस ट्रेड फेयर का शुभारंभ किया गया। क्राफ्ट्स इंडिया एक्सहीबीट्स शो ,  सीसीजी मार्केटिंग और भारत चेम्बर ऑफ कॉमर्स  के संयुक्त तत्वावधान में इंडिया इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर का आयोजन स्थानीय मोरहाबादी मैदान में 24 अगस्त से आठ सितंबर तक किया जा रहा हैं। यह ट्रेड फेयर प्रतिदिन 12 बजे से रात्री 9 बजे तक चलेगा। इस ट्रेड फेयर  में कुल 250 स्टाल लगें हैं। यह करीब आठ अलग अलग  वातानुकूलित पवेलियन मे हैं। इस ट्रेड फेयर मे सात से भी अधिक इंटरनेशनल स्टॉल लगाए गए हैं जैसे अफ़ग़ानिस्तान और ईरान के द्वारा ड्राइ फ्रूट का स्टॉल, बांग्लादेश का जामदानी साड़ी एवं ड्रेस मटेरियल,  मलेशिया के द्वारा फाउंटेन, थायलैंड का कुर्ती का स्टॉल, दुबई का पर्फ्यूम और चॉक्लेट लगाया गया हैं। साथ ही साथ 28 राज्यों के द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें होम डेकोर, फ़र्निचर, सोफा कमबेड के अलावा मार्बल के भी बहुत सारे प्रोडक्टस आपको देखने और खरीदने के मौके मिलेंगे | और साथ ही साथ इस ट्रेड फेयर  में देश के कोने कोने से हस्तशिल्प कुशल कारीगर के द्वारा बनाये गए हैण्डलूम्स हेंडीक्राफ्ट के वस्तुओं का विशाल संग्रह देखने और खरीदने के मौके भी मिलेंगे।


  इस ट्रेड फेयर का मुख्य आकर्षण महिलाओं के लिए बनारसी साड़ी , लखनवी चिकन, गुजरात का बंधेज सूट एवं साड़ी,पंजाबी जूती, कश्मीरी शाल और ड्रेस मटेरियल ,खेखरा बेडशीट , ड्राइ फ्रूट्स, बंगाल की जामदानी साड़ी ,  पिलखुवा बेडशीट , बेंगलूर का चनपटना खिलौना, राजकोट का आर्टिफीसियल ज्वेलरी,भागलपुरी सिल्क की साड़ी, डल चादर एवं लेनिन,अप्लिक वर्क की साड़ी, भदोई का कारपेट, हैदराबाद और कोलकाता का फर्नीचर,उत्तराखंड का खादी वस्त्र,झारखण्ड खादी एवं ग्रामोधोग बोर्ड का खादी वस्त्र, कानपुर की लेदर चप्पले एवं बैग,राजस्थानी जूती ,टेराकोटा ,क्राकरी,भदोई का कारपेट,और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स और हेल्थ  के प्रोडक्टस भी आपको एक ही छत के नीचे खरीदने के मौके मिलेंगे और साथ ही खाने पीने की फूड स्टाल की व्यवस्था भी एक अलग से पवेलियन मे की गयी हैं।


  यह सारी जानकारी क्राफ्ट्स इंडिया एक्सहीबीट्स शो के निदेशक संजीव कुमार गोडाकिया, रोहित चौरसिया, संयोजक कृष्णा साव,   सीसीजी मार्केटिंग के चन्दन चैटर्जी, अरिंदम चटर्जी , राजीव घोष  और भारत चेम्बर ऑफ कॉमर्स  के  मेम्बर्स के द्वारा संयुक्त रूप से दी गयी।
                                                                         

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *