सरना धर्म में घर-वापसी: हेस्सापी गाँव के परिवार का ‘हो’ समाज युवा महासभा ने किया पारंपरिक स्वागत

जन सभा विशेष
Share Now

जगन्नाथपुर/चाईबासा: दो दिन पूर्व ईसाई धर्म से पुनः अपनी मूल संस्कृति, प्राकृतिक आस्था एवं सरना धर्म में लौटे मोंगरा पंचायत अंतर्गत हेस्सापी गाँव के छह सदस्यीय परिवार का आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा, अनुमंडल कमेटी, जगन्नाथपुर की ओर से पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया।

केन्द्रीय कमेटी के निर्देश पर अनुमंडल अध्यक्ष बलराम लागुरी के नेतृत्व में विश्वनाथ सिंकू, उनकी पत्नी नीतिमा सिंकू, पुत्री दशमति सिंकू, पुत्र जश्मन सिंकू, स्वरा सिंकू एवं स्टीफन सिंकू को गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया।


स्वागत कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल अध्यक्ष बलराम लागुरी ने कहा कि आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा लंबे समय से समाज के बीच भाषा, संस्कृति और धर्म को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है।

इसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं और दूसरे धर्म में गए लोग पुनः अपनी मूल आस्था की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी विभिन्न प्रखंडों में जारी रहेगा और ‘हो’ समाज अपनी सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा।


युवा महासभा अनुमंडल कमेटी ने बताया कि गांव स्तर पर युवाओं, मुण्डा, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों के सामूहिक प्रयास से यह पहल सफल हो सकी है। इस योगदान के लिए ग्रामीण मुण्डा, युवा सामाजिक कार्यकर्ता और गांव के प्रबुद्धजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


इस अवसर पर अनुमंडल कमेटी के कोषाध्यक्ष बलि लागुरी, ग्रामीण मुण्डा गुरुचरण सिंकू, दियुरी निर्मल सिंकू, युवा सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंकू, रेशमा सिंकू, मनोज सिंकू, आकाश सिंकू, मोहन सिंकू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *