पलामू में स्वास्थ्य सहिया की गला रेतकर ह'त्या

पलामू में स्वास्थ्य सहिया की गला रेतकर ह’त्या

जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

पलामू में एक स्वास्थ्य सहिया की गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना देर रात तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कसमार पंचायत ते पाकपाइन गांव की है. बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली थी इसी दौरान अपराधियों ने अनूप कुमार की पत्नी अंजू देवी की हत्या सब्जी काटने वाले पहसुल से गला काटकर की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंजू देवी पूरे परिवार के साथ रांची में रहती थी कभी कभी ड्यूटी करने के लिए तरहसी आ जाती थी दो दिन पहले ही वह अपने गांव पारपाइन आई थी घर में अकेले थी. कब क्या हुआ किसी को घटना को जानकारी नहीं है.

देर रात घर का दरवाजा खुला देखकर उसकी गोतनी आई तो देखा कि शव पड़ा हुआ है जिसके बाद गांव को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद गांववालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *