झारखंड में इंडि गठबंधन की जीत के बाद राज्यपाल संतोष गंगवार ने हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर संथाल में हो रहे घुसपैठ पर कार्रवाई करने को कहा है. इसके साथ ही सीएम को इसे लेकर अधिकारियों को भी निर्देशित करने का कहा है.
संथाल परगना में हो रही जनसांख्यिकी परिवर्तन पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट का हवाला देते हुए राज्यपाल ने पत्र लिखा है. जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि संताल में बांग्लादेशी घुसपैठ से सांस्कृतिक, धार्मिक एवं परंपरागत संस्थानों में लगातार परिवर्तन हो रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में गोचर भूमि पर अवैध रूप से धार्मिक स्थल बनाए जा रहे हैं जाहेर स्थान, देव स्थान की भूमि पर प्रशासन कब्रिस्तान बनाने के लिए चहारदीवारी की योजनाएं स्वीकृत कर रहा है.
राज्यपाल ने कहा कि संताल अनुसूचित क्षेत्र है एसपीटी एक्ट लागू है ऐसे में आदिवासी खतियानी भूमि का हस्तांतरण पूरी तरह से प्रतिबंधित है इसके बाद भी दानपत्र एवं शपथ पत्र के आधार पर आदिवासी भूमि हस्तांतरण हो रहा है.
इसके साथ ही संथाल में आदिवासी महिलाओं को दूसरी, तीसरी पत्नी बनाकर मुखिया पद पर निर्वाचित किया जा रहा है जिस पर पुलिस उचित संज्ञान नहीं ले रही है इससे वहां के आदिवासियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है. राज्यपाल ने सीएम से अनुरोध करते हुए एसपीटी के प्रावधानों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
