झारखण्ड के मत्स्य कृषक गणतंत्र दिवस में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना

झारखंड रांची
Share Now

रांची: नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी, 2025 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में झारखण्ड के मत्स्य कृषक भी लागातार दूसरी बार शामिल होंगे। इसके लिए मत्स्य निदेशालय, झारखण्ड की ओर से प्रदेश के 06 मत्स्य कृषक दम्पतियों का चयन किया गया हैं। केंद्र सरकार की ओर से इन मत्स्य कृषकों दम्पतियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया हैं।
इन्हे हवाई मार्ग से नई दिल्ली ले जाया जा रहा है। दिल्ली आने-जाने, उनके रहने व खाने की व्यवस्था राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (एनएफडीबी) के सौजन्य से मत्स्य निदेशालय, झारखण्ड के माध्यम से की गई है।


इस संबंध में मत्स्य निदेशालय, झारखण्ड के निदेशक मत्स्य डॉ एचएन द्विवेदी ने बताया कि मत्स्य कृषकों दम्पतियों को भारत सरकार की मात्स्यिकी, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में मनोनीत किया गया है। टीम का नेतृत्व संजय कुमार गुप्ता, उप मत्स्य निदेशक, मत्स्य निदेशालय एवं  रेवती हांसदा, सहायक मत्स्य निदेशक करेंगे।

सबसे महत्तपूर्ण यह है कि लागातार दूसरी बार राज्य के विभिन्न जिलों से मत्स्य कृषकों दम्पतियॉ दिल्ली के कर्तव्य पथ पर झॉकी में भाग लेने हेतु जा रहे है। मत्स्य कृषकों दम्पतियॉ 25 जनवरी को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए तथा यात्रा सम्पन्न करने के बाद 27 जनवरी को वापस लौटेंगे। हवाई जहाज से दिल्ली यात्रा को लेकर सभी मत्स्य कृषक सपरिवार उत्साहित है। गौरतलब है कि मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और प्रधानमंत्री मत्स्य सपंदा योजना के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि करने वाले मत्स्य कृषकों कों गणतत्र दिवस में शामिल करने हेतु आमत्रित किया गया है।


डॉ एचएन द्विवेदी, निदेशक मत्स्य द्वारा नई दिल्ली रवाना करने के क्रम में उपस्थित मत्स्य दम्पतियों को संबोधित किया एवं शुभकामना दी गई। मत्स्य कृषकों में विनोद तिग्गा,रांची, रोबोय मुर्मू, दुमका, श्रीमती रेखा कैवर्त, सरायकेला खरसावं, सुरेश भुईयाँ, रामगढ़, श्री स्वपन कैवर्त, पूर्वी सिंहभूम, प्रेमचांद निषाद, पश्चिमी सिंहभूम सपरिवार दिल्ली जाने के लिये शनिवार को 2ः50 अपराह्न की फ्लाईट से बिरसा मुण्डा एयपोर्ट, रांची से रवाना हुए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *