रांची: झारखंड टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान मे आयोजित झारखण्ड स्टेट रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट के मेंस वर्ग मे झारखण्ड के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी रांची के साहिल अमीन ने फाइनल मुक़ाबले मे रांची के ही टेनिस खिलाडी आदित्य सिंह को ( 8-1 ) के भारी अंतर स्कोर से हराकर झारखण्ड स्टेट नंबर 1 टेनिस रैंकिंग का ख़िताब अपने नाम कर लिया । अपने ख़िताब की रक्षा करने के लिए उतरे साहिल अमीन ने पुरे टूर्नामेंट मे गज़ब खेल का प्रदर्शन किया अपने दमदार फोरहैण्ड और शानदार सर्विस के बदौलत सभी विपक्षी खिलाड़ियों पर दबाव बनाये रखा और सभी राऊंड मे भारी अंतर से जीत दर्ज किया । सेमी फाइनल मे धनबाद के टेनिस खिलाडी रोहित कुमार लाला को ( 8-0 ) के स्कोर से हराकर साहिल ने फाइनल मे प्रवेश किया था । यह टूर्नामेंट रांची के मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स होटवार मे 23 जनवरी से 25 जनवरी तक आयोजित किया गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
