निगम स्तर के सभी पेंडिंग योजनाओं को ससमय पूरा करें: हफ़ीज़ुल हसन

झारखंड रांची
Share Now


नगर विकास मंत्री ने  रांची नगर निगम के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की

रांची: निगम स्तर के सभी पेंडिंग योजनाओं को ससमय पूरा करें। धरातल पर योजनाओं को उतारने के लिए तीव्र गति से कार्य करें। रांची नगर निगम सबसे महत्वपूर्ण नगर निगम है क्योंकि यह राज्य की राजधानी, रांची शहर की स्वच्छता एवम् विकास पर ध्यान देती है। इसलिए इस निगम के अन्तर्गत सभी योजनाओं को पूरा करें। उक्त निदेश  नगर विकास मंत्री हफ़ीज़ुल हसन ने  रांची नगर निगम के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों को दिया।

आम लोगों की समस्याओं का निदान ससमय हो, यह सुनिश्चित करें

श्री हसन ने कहा कि राजधानी रांची के नागरिकों को बेहतर सुविधा किस प्रकार प्रदान की जाए, इसपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शहर में स्वच्छता को प्राथमिकता देनी होगी। बारिश में नालियां जाम न हों, पथ , स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रहें। यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का निदान त्वरित गति से होना  चाहिए।

सभी को टीम भावना के साथ काम करने की आवश्यकता: नगर आयुक्त

इस मौके पर नगर आयुक्त संदीप सिंह ने कहा कि कैपिटल सिटी के विकास के लिए सभी पदाधिकारियों को टीम भावना के साथ काम करने की आवश्यकता है। रांची नगर निगम ,नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए निगम स्तर के सभी सिविल वर्क्स को समय सीमा के अंतर्गत पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस बैठक के दौरान प्रस्तुतीकरण के माध्यम से 15वें वित्त आयोग, टाउन प्लानिंग, पीएमएवाई, लाइट, आईटी, डे-एनयूएलएम, ट्रांसपोर्ट, हेल्थ, इनफोर्समेंट, वाटर सप्लाई, एवं अन्य शाखाओं की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर संयुक्त सचिव ज्योत्सना सिंह, अपर प्रशासक सौरभ प्रसाद, मुख्य अभियंता रमा शंकर राम, प्रशासक अनवर हुसैन, उप प्रशासक रविन्द्र कुमार, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, सभी सहायक प्रशासक, पीएचईडी के प्रतिनिधि, सभी नगर प्रबंधक, सभी नगर नगर अभियान प्रबंधक, अभियांतगण एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *