
Ranchi University : रांची विश्वविद्यालय के अवकाश की सूची में हूल दिवस को प्रतिबंधित अवकाश की सूची में रखा गया है इस पर संज्ञान लेते हुए झारखंड छात्र मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने अमन तिवारी एवं असद फेराज के नेतृत्व में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डी.के. सिंह से मुलाकात कर आगामी 30 जून को मनाया जाने वाला हूल दिवस को प्रतिबंधित अवकाश की सूची से बाहर करते हुए सामान्य अवकाश घोषित करने की मांग की है.
सर्वविदित है कि सन 1855 में अंग्रेजों के खिलाफ किए गए क्रांति में झारखंड के संथाली समाज ने सर्वप्रथम अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा छेड़ दिया था इसमें नेतृत्वकर्ता के रूप में संथाली आदिवासी समाज के सिद्धू कान्हु, चांद, भैरव, फूलों जामों के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ बहुत बड़ी युद्ध छेड़ दी थी जिसमें हजारों विभूतियां ने इस मिट्टी के लिए अपनी बलिदानी दी थी.
उनकी शौर्यगाथा एवम् बलिदान को याद कर मनाया जाने वाला यह हूल दिवस संपूर्ण झारखंडी समाज के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। ऐसे में इस दिन को प्रतिबंधित जैसे शब्द से संबोधित करना कहीं से भी उचित प्रतीत नहीं होता है ऐसे में इस दिन को सामान्य अवकाश घोषित किए जाने की जरूरत है उक्त बातें झारखंड छात्र मोर्चा के निवर्तमान अध्यक्ष अमन तिवारी एवं असद फेराज ने कहीं.
इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो डीके सिंह ने राजभवन को तुरंत चिट्ठी भेजने का काम किया है जल्द ही इस पर राजभवन की ओर से सामान्य अवकाश जारी कर दी जाएगी। मौके पर झारखंड छात्र मोर्चा के निवर्तमान अध्यक्ष अमन तिवारी, सचिव असद फेराज, पूर्व उपाध्यक्ष राजू महतो,डीएसपीएमयू अध्यक्ष मनीष राणा, सचिव अल्ताफ राजा, गुलअफसा शानी, सचित रंजन, अरविंद बैठा, राहुल मुंडा, मदन कच्छप, अंकित महतो, भास्कर महतो एवं अन्य छात्र नेता शामिल थे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
