मोहराबादी मैदान में लग रहा एक्सपो, विदेशों से आएंगे स्टॉल धारक, मिलेगी बड़ी छूट

मोहराबादी मैदान में लग रहा एक्सपो, विदेशों से आएंगे स्टॉल धारक, मिलेगी बड़ी छूट

झारखंड
Share Now

रांची: झारखंड का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित कंज्यूमर फेयर, एक्सपो उत्सव 2024, 26 सितंबर से मोराबादी मैदान में शुरू हो रहा है. इस बार एक्सपो उत्सव अपनी कई नई विशेषताओं के साथ और भी भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है. पहली बार, यह कंज्यूमर फेयर 7 दिनों तक चलेगा, जो कि पहले सिर्फ 5 दिन का होता था। ज्यादा दिन मतलब ज्यादा शॉपिंग और ज्यादा छूट मिलेगी.

एक्सपो उत्सव 2024 में 350 से अधिक स्टॉल होंगे, जिसमें भारत और विदेश जैसे बांग्लादेश, थाईलैंड, अफगानिस्तान से भी स्टॉल धारक शामिल होंगे. सभी प्रमुख राज्यों से स्टॉल धारक अपने-अपने अनूठे उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित करेंगे। इस कंज्यूमर फेयर में स्टॉल धारकों द्वारा ग्राहकों को 5% से लेकर 50% तक के विशेष डिस्काउंट दिए जाएंगे, ताकि लोग अपनी पसंद की वस्तुएं और सेवाएं आकर्षक दरों पर खरीद सकें.

भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय भोजन के स्टॉल्स होंगे

इस साल, एक्सपो में आरामदायक शॉपिंग अनुभव के लिए अत्याधुनिक एसी जर्मन हैंगर लगाए गए हैं. सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि आगंतुकों को एक सुरक्षित और स्वस्थ माहौल मिल सके. बच्चों के लिए रोमांचक राइड्स और गेम्स के साथ “फनगोला” एम्यूजमेंट पार्क एक खास आकर्षण होगा. महिलाओं और लड़कियों के लिए विशेष रूप से “पिंक हैंगर” तैयार किया गया है, जहां उनके लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध होंगी. फूड ज़ोन में विभिन्न प्रकार के व्यंजन और जायके उपलब्ध होंगे, जहां भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय भोजन के स्टॉल्स होंगे. “स्टार्टअप ज़ोन” में नए उद्यमियों को अपने प्रोडक्ट्स और सेवाएं प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा, जहां स्टॉल्स विशेष रूप से रियायती दरों पर दिए गए हैं.

एक्सपो उत्सव में प्रतिदिन प्रतियोगिताएं आयोजित होगी

साथ ही, “फर्नीचर ज़ोन” में उच्च गुणवत्ता वाले फर्नीचर के बेहतरीन विकल्प भी उपलब्ध होंगे. आने वाले 6 दिनों में एक्सपो उत्सव में प्रतिदिन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें डांस कॉम्पटीशन, पेंटिंग, योगा, फैशन शो, डॉग शो, तंबोला, हेल्दी बेबी एंड मॉम शो, एक्सपो ट्रेजर हंट, वॉइस ऑफ एक्सपो और फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन जैसे आकर्षक इवेंट शामिल होंगे. इस वर्ष का एक्सपो उत्सव रांचीवासियों के लिए एक शानदार शॉपिंग और मनोरंजन का अनुभव लेकर आ रहा है। इस कंज्यूमर फेयर में लोग अपनी पसंदीदा चीजों की खरीदारी करने के साथ-साथ अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजन और स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी उठा सकेंगे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *