भाजपा को छोड़ सैकड़ों लोगों ने थामा JMM का दामन, महासचिव विनोद पांडेय ने कहा चौतरफा विकास देख अधिक से अधिक लोग झामुमो से जुड़ रहे

अभी अभी झारखंड
Share Now

रांची: झामुमो के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व से प्रभावित होकर रविवार को रांची के हरमू स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय (कैंप) मे रांची जिला अंतर्गत रातु के सैकड़ों लोगों ने ली झामुमो की सदस्यता. जिसमें महिलाएं भी शामिल रहीं.

पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाए और झामुमो परिवार मे सभी का स्वागत किया. साथ ही पार्टी की नीति सिद्धांतों एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए झामुमो को मजबूत कर राज्य के विकास मे योगदान देने का संकल्प दिलाया.

इस अवसर पर झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम के नेतृत्व मे सदस्यता लेने वालों मे मुख्य रूप से भाजपा के रातु मंडल के मंत्री रहे अविनाश लकड़ा, अमित सिंह, पंकज साहू, अभिषेक कुमार राजभर, कांग्रेस के वरीय सदस्य रहे प्रकाश उरांव, वार्ड सदस्य कमड़े रातु ममता कुमारी के नेतृत्व मे अनीता देवी, शोभा कुमारी, रेखा देवी, मंगरा उरांव, तिग्गा, महेंद्र सिंह, अमर सिंह, कुंदन सिंह, सुक्खू उरांव, अशोक गुप्ता, अजय मिर्धा, बबलू लोहरा, अलबेला लकड़ा, अनुभव यादव, बादल मिर्धा, अनूप लकड़ा एवं अन्य सैकड़ों लोग रहे.

सदस्यता दिलाने मे झामुमो रांची जिला के वरिष्ठ सदस्य महावीर विश्वकर्मा और रातु प्रखंड संयोजक प्रमुख बेलाल अंसारी का अहम योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *