रांची में जमीन घोटाले मामले में ईडी की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. मंगलवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने धनबाद स्थित सदर थाना क्षेत्र स्थित झाडूहीड के देव बिहार अपार्टमेंट में धनबाद डीटीओ सीपी दिवाकर द्विवेदी के समेत उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की. इसके साथ ही उनके बरियातू स्थित राधे कृष्णा गार्डन में और ब्लॉक सी भी शामिल है. खबर है कि उनके आवास से भारी मात्रा में रुपए बरामद हुआ है.इसके अलावा कांके सीओ जय कुमार राम, सीओ प्रभात भूषण, कारोबारी संजीव पांडे और रवि नाक व्यक्ति के यहां भी छापेमारी चल रही है.
पूरा मामला रांची जमीन घोटाले से जुड़ा है जिसकी जांच कर रही ईडी को मैनेज करने के लिए 6 करोड़ की राशि मांगी गई थी. जमीन घोटाले जांच में शामिल कांके सीओ जय कुमार राय और तत्कालीन नामकुम सीओ, प्रभात कुमार सिंह के अलावा धनबाद डीटीओ और कांके के तत्कालीन सीओ सीपी दिवाकर द्विवेदी पर .71 करोड़ रुपए में डील करने का आरोप है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
