ED raids at MLA Amba Prasad’s residence
रांची: ईडी ने कांग्रेस की बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के रांची के धुर्वा स्थित आवास पर छापेमारी की गई है। साथ ही बड़कागांव में उनके आवास पर भी टीम पहुंची है। यह छापेमारी कई केस से जुड़ी बताई जा रही है। रांची में उनके घर के अलावे दूसरी जगह भी रेड हुई है।
जानकारी के अनुसार रांची के बिरसा चौक के पास हजारीबाग सदर के सीओ शशिभूषण सिंह के घर भी ईडी की छापेमारी चल रही है। साथ ही हजारीबाग में भी छापेमारी की गई है। जिसमें विधायक अंबा प्रसाद के साथ-साथ उनके करीबी रिश्तेदारों के ठिकाने शामिल है। इसमें चाचा धीरेंद्र साव, करीबी राजेन्द्र साव और राजू साव के छह ठिकाने शामिल हैं। सूचना है कि झारखंड में ईडी ने 17 जगहों पर छापेमारी की है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
