मोरहबादी मैदान में चल रहे मेगा ट्रेड फेयर का समापन

कारोबार
Share Now



सरकार व्यापारियों और उद्यमियों का सहयोग देने को तैयार: हफ़ीजुल हसन

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं जीएस मार्केटिंग ने लगाया ट्रेड फेयर

रांची: झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसिएटस के संयुक्त तत्वावधान में मोरहाबादी मैदान में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का समापन सोमवार को हो गया। समापन समारोह में झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, निबंधन, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार के मंत्री  हफ़ीजुल हसन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मौके पर मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार चाहती है कि राज्य के विकास में उद्योगपतियों व्यापारियों और उद्यमियों का सहयोग मिले। राज्य सरकार हर संभव सहयोग करने को तैयार है। आप सरकार को और विभाग को सुझाव भी दे, ताकि राज्य के विकास की गति को तेज किया जा सके। राज्य में ऐसा माहौल है कि लोग बाहर से भी आना चाह रहे हैं। किस कर में उद्योगपतियों व्यापारियों और उद्यमियों का सहयोग सरकार को भी चाहिए।



झारखंड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि ट्रेड फेयर में रांची समेत अन्य जिलों के लोग भी आए और खरीदारी की। हमारी कोशिश है कि अगले साल इस ट्रेड फेयर का दायरा बढ़ाकर इसे और बड़ा करें। इस बार 12 देश की भागीदारी ट्रेड फेयर में रही। हमारा प्रयास है कि अगले साल 24 देश की भागीदारी सुनिश्चित हो।  ट्रेड फेयर के आयोजन में सरकार का सहयोग हमेशा मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।

जीएस मार्केटिंग के निदेशक सी साह ने कहा कि जिस उम्मीद से ट्रेड फेयर को लगाया गया वह सफल रहा। ट्रेड फेयर में आने वालों का फीडबैक लिया गया, सभी ने इसे पसंद किया। स्टॉल धारक भी प्रोत्साहित हुए हैं।


समापन समारोह में पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा ने झारखंड सरकार से हर विभाग में चेंबर की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। धन्यवाद ज्ञापन झारखंड चैंबर के महासचिव परेश गट्टानी ने दी।
मंच का संचालन चैंबर की कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने कहा कि ट्रेड फेयर में झारखंड सरकार का सहयोग मिला। कई विभागों ने अपना स्टॉल लगाया है। इस अवसर पर कई लोगों को सम्मानित भी किया गया।


मौके पर चैंबर के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, डॉ अभिषेक रामाधीन, संजय अखौरी, अमित माहेश्वरी, विजय शंकर, किशन अग्रवाल, कुणाल विजयवर्गीय, मनोज मिश्रा, संतोष अग्रवाल, रांची मोटर डीलर संगठन के अध्यक्ष नारायण महेश्वरी, स्वामी दिव्यज्ञान, जेटा के सदस्य समेत अन्य लोग मौजूद थे।


अंतिम दिन उमड़ी भारी भीड़

ट्रेड फेयर के अंतिम दिन भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर स्टॉल में लोगों के भीड़ दिखाई दी। स्टॉल धारकों ने भी अपने उत्पादों पर छूट दिया, इसका लाभ लोगों ने उठाया। दोपहर से ही लोगों का आना शुरू हो गया था, जो देर रात्रि तक आना लगा रहा। ज्ञात हो कि ट्रेड फेयर में 12 देश और देश के 20 राज्यों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। एक मार्च से शुरू हुए ट्रेड फेयर में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे और उत्पादों की खरीदारी की। लोगों की भीड़ देख कर स्टॉल धारक भी उत्साहित नजर आए। लोगों ने छूट का फायदा भी उठाया। यह जानकारी चैंबर के प्रवक्ता विकास विजयर्गीय ने दी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *