जिला अध्यक्ष ने राज्यवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

अभी अभी विशेष
Share Now


चतरा : झारखंड मुक्ति मोर्चा, चतरा जिला अध्यक्ष ज्ञासेन ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन भारत के इतिहास में अत्यंत गौरवशाली, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक है। इसी दिन भारत ने अपना संविधान अंगीकार कर स्वयं को एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया।


ज्ञासेन ने कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है। यह न केवल नागरिकों को अधिकार प्रदान करता है, बल्कि उनके कर्तव्यों का भी बोध कराता है। संविधान ही हमारे लोकतंत्र की आत्मा है और इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।


उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने चतरा जिला वासियों से अपील की कि वे संविधान में निहित मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए देश के विकास, स्वच्छता, शिक्षा, सामाजिक सौहार्द एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।


ज्ञासेन ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम एक सशक्त, समरस और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *