नगड़ी प्रखंड के पूर्व झामुमो अध्यक्ष विनोद तिर्की ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है.
इस अवसर पर श्री तिर्की ने स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्रभक्तों के साहस, त्याग एवं बलिदान के फलस्वरूप ही 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ. और आज हम देशवासी अमन चैन की जिंदगी जी रहे है.
हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति दी. उनके उच्च आदर्श आज भी हम सब के लिये प्रेरणा के स्रोत हैं. श्री कच्छप ने राज्य एवं देशवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा, मेल-जोल, सद्भाव, सहिष्णुता का वातावरण बनाए रखें.
देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए आज के दिन हम सब यह संकल्प लें कि हम अपनी एकता और अखंडता को बनाए रखेंगे और देश को प्रगति, समृद्धि एवं विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे. देश का नाम दुनिया में रौशन करते रहेंगे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
