झामुमो का दो दिवसीय 13वाँ महाधिवेशन रांची में, जिला और महानगर कार्यकर्ताओं ने की बैठक

राजनीति
Share Now

रांची : रांची के मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला मे झामुमो रांची जिला संयोजक मुस्ताक आलम की अध्यक्षता मे बैठक संपन्न हुई. बैठक मे 14 और 15 अप्रैल को होनेवाले झामुमो के 13वें केन्द्रीय महाधिवेशन को लेकर चर्चा किया गया.

बैठक मे झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल मेहता, बीरू तिर्की, धर्मेंद्र सिंह, जयवंत तिग्गा, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया, झब्बूलाल महतो, सोनू मुंडा एवं केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बीरू साहू, कलाम आजाद, पूर्व जिला संगठन सचिव आदिल इमाम, पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान, रामशरण तिर्की, पूर्व युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष अजीत नायक, मंटू लाला, जीत गुप्ता, महानगर के वरीय नेता अरुण वर्मा, नवीन चंचल, वरीय सदस्य तालकेश्वर महतो, लालजी रमण, पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव सह 13 सूत्री जिला सदस्य सुजीत कुजूर, कोषाध्यक्ष विलियम रिचर्ड लकड़ा, पूर्व क्रीड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, मो निजाम, शिवनंदन मिश्रा, मो कयूम, मुस्लिम अंसारी, मो गुड्डू, पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष वर्मा, पूर्व छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन तिवारी, असद फेराज टिंकू, राजेश सिंह, संजय ठाकुर, कैप्टन शकील, जिला के वरिष्ठ सदस्य रमेश कुमार साहू, वरिष्ठ नेता संजय राय, पूर्व महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंशु लकड़ा, जिला की वरिष्ठ महिला नेत्री कैथरीना तिर्की, निखिल कुमार, अवधेश यादव, मनीष राणा, विजय रविदास, अकबर कुरैशी, सुषमा बरदेवा, रोमा सरकार, पूर्व नामकुम प्रखंड उपाध्यक्ष साहिल यादव, रवि कुमार, मोहन गोस्वामी, नौशाद आलम एवं अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

उक्त मौके पर संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने कहा कि आगामी होनेवाले झामुमो के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन को लेकर पिछले दिनों संपन्न हुए आयोजन सह स्वागत समिति मे महाधिवेशन को सफल और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य हेतु यह दिशा निर्देश दिया गया है कि अधिवेशन मे शामिल होने हेतु निर्धारित प्रतिनिधि मंडलों की सूची जल्द देना है। साथ ही पूरे रांची शहर मे पार्टी का झंडा लगाकर और साज सज्जा कर दूसरे राज्यों और जिलों से आनेवाले प्रतिनिधि मंडलों का स्वागत और अभिनंदन करना है। दो दिनों तक चलने वाले अधिवेशन मे कार्यकर्ताओं के ठहराव हेतु हर सहायता देकर कार्यक्रम की विधि व्यवस्था को बनाए रखने में सभी को अपना योगदान देना सुनिश्चित करना है।

बैठक मे सभी की सहमति से प्रतिनिधि मंडलों की सूची तैयार की गई। साथ ही महाधिवेशन को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारियों हेतु सभी की सहभागिता हेतु निर्देशित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *