
रांची : झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय समिति की बैठक झारखंड मुक्ति मोर्चा JMM के केंद्रीय कार्यालय में किया गया.
बैठक में केंद्रीय समिति के पदाधिकारी सहित सभी केंद्रीय सदस्य एवं सीसीएल, बीसीसीएल एवं ईसीएल के जोनल पदाधिकारी उपस्थित हुए.

बैठक में मुख्य रूप से झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की सांगठनिक समीक्षा, यूनियन की सदस्यता एवं केंद्रीय समिति के आठवी महाधिवेशन पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया .
१) दिनांक 20 मई 2025 को चार केंद्रीय श्रमिक संगठन द्वारा एक दिन का भाजपा केंद्र सरकार द्वारा 44 लेबर कोर्ट को चार लेबर कोर्ट में बदलने एवं एमडीओ के तहत कोलियरी को आउटसोर्सिंग को देने एवं असंगठित मजदूर को सुविधा से वंचित करने के विरोध में हड़ताल का झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन समर्थन करेगी.
२) वर्ष 2025 में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का सदस्य बनाने का लक्ष्य 30 हजार निर्धारित की गई। तथा दिनांक 20.4.2025 से दिनांक 20.5.2025 तक परियोजनओ में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा.
सदस्यता अभियान समाप्ति के उपरांत महाधिवेशन की तिथि निर्धारित कर सभी कमेटियों का गठन कर केंद्रीय महाधिवेशन संपन्न की जाएगी.

बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष सह विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो, केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा, केंद्रीय संगठन सचिव विनोद कुमार पांडे ,केंद्रीय सचिव जय नारायण महतो, राजकुमार महतो ,संजीव कुमार बेदिया ,लखी हेंब्रम , नकुल महतो, परिचित दा ,हराधन रजवार ,दिलीप मंडल ,संजय वर्मा ,उमाशंकर चौहान ,धनंजय वर्मा,चंद लाल सोरेन इतयादि उपस्थित हुए .
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
