रामकृपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के चेयरमैन रामकृपाल सिंह का निधन, निर्माण जगत में शोक की लहर

अभी अभी जन सभा विशेष
Share Now

वरीय संवाददाता:कुन्दन पासवान : चतरा- चतरा जिले के टंडवा प्रखंड अंतर्गत आम्रपाली कोल परियोजना में टाउनशिप की कार्य कर रही रामकृपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के चेयरमैन रामकृपाल सिंह का आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर से व्यावसायिक के गलियारों और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

निदेशक नितेश कुमार व कर्मियों ने जताया गहरा दुःख

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की अहले सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हुई, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। रामकृपाल सिंह एक कुशल नेतृत्वकर्ता और मृदुभाषी व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे । जिन्होंने शून्य से शिखर तक का सफर तय कर निर्माण क्षेत्र में कंपनी को एक अलग पहचान दिलाई। कंपनी के परिवार ने दी श्रद्धांजलि


उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर नितेश कुमार ने इसे एक अपूरणीय क्षति बताया। आगे कहा कि रामकृपाल सिंह जी न केवल कंपनी के मार्गदर्शक थे, बल्कि पूरे स्टाफ के लिए एक अभिभावक समान थे। कर्मियों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *