शहीदों के परिजनों को 10 लाख और मिलेगी सरकारी नौकरी

सीएम हेमंत का अग्निवीर क्रांति

रांची
Share Now

शहीदों के परिजनों को 10 लाख और मिलेगी सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान कर्तव्य निर्वहनरत वीरगति प्राप्त करने वाले राज्य निवासी सैनिक/ अग्निवीर पत्नी/आश्रित को विशेष अनुग्रह अनुदान एवं अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी प्रदान करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। अब इस प्रस्ताव पर राज्य मंत्रिपरिषद का अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा।

 अग्निवीरों को भी प्रावधान का मिलेगा लाभ

ज्ञात हो कि राज्य सरकार द्वारा मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान कर्तव्य निर्वहनरत वीरगति प्राप्त करने वाले राज्य निवासी सैनिक की पत्नी/आश्रितों को विशेष अनुग्रह अनुदान के रूप में 10 लाख रुपए एवं अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी प्रदान करने का प्रावधान है। वहीं, भारतीय सेना (थल, वायु एवं जल सेना) में वर्ष 2022 में अग्निवीर योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में 4 वर्षों के लिए नियुक्ति प्रारंभ की गई है. अग्निवीरों को  नियमित सैनिकों के अनुरूप ही देश की रक्षा/ सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है। अतः अग्निवीरों पर भी नियमित सैनिकों की भांति देश की रक्षा/ सुरक्षा हेतु समान रूप से जीवन का खतरा बना रहता है। अतः अग्निवीरों के लिए भी यह योजना लागू करने की योजना तैयार की गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *