
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज अनुमंडलीय अस्पताल, राजमहल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां ओपीडी, वार्ड, दवाई, चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता और उपस्थिति तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीएम ने यहां इलाज कर रहे मरीजों से भी बात कर यहां मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार अस्पतालों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी चिकित्सा संसाधन उपलब्ध करा रही है। मरीजों को इसका सुगमता से पूरा लाभ मिले, इसे अस्पताल प्रशासन सुनिश्चित करे। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ सफाई एवं स्वच्छता का पूरा ख्याल रखने का निर्देश दिया
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
