Chatra/ Tandwa CRIME: सिमरिया विधायक ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, टंडवा के बड़गांव मामले में निष्पक्ष जांच और निर्दोषों को न्याय दिलाने की मांग

अपराध अभी अभी जन सभा विशेष
Share Now

द जन सभा |डेस्क

टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिसिया कार्रवाई को लेकर विवाद गहरा गया है। सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल ने इस पूरे मामले को लेकर राज्य के मुख्य सचिव से मुलाकात की और एक मांग-पत्र सौंपा। विधायक ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस ने सैकड़ों निर्दोष ग्रामीणों को नामजद अभियुक्त बना दिया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। उन्होंने मुख्य सचिव के समक्ष घटना से जुड़े सभी साक्ष्य और प्रपत्र रखते हुए मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग उठाई।

दोषियों को सजा मिले, पर निर्दोष न पिसें

मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि बड़गांव की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक है। पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन इस घटना की आड़ में टंडवा पुलिस द्वारा सैकड़ों बेकसूर ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बीच-बचाव करने गए लोगों पर मुकदमा दर्ज करना सरासर अन्याय है। न्याय की इस लड़ाई में हम पीड़िता के साथ-साथ हर उस निर्दोष ग्रामीण के साथ मजबूती से खड़े हैं।

मुख्य सचिव ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन

मुख्य सचिव ने सौंपे गए दस्तावेजों का अवलोकन किया और विधायक को आश्वस्त किया कि पूरे घटनाक्रम की गहराई और निष्पक्ष जांच की जाएगी और किसी भी सूरत में किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *