निर्वाचन से जुड़े पुलिस के हरेक स्तर के पदाधिकारियों के लिए निर्वाचन संबंधी ट्रेनिंग अनिवार्य– के. रवि कुमार रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा कि स्वच्छ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के संचालन एवं प्रबंधन में पुलिस के पदाधिकारी अपनी महती भूमिका निभाते हैं। जिस प्रकार प्रिसाईडिंग ऑफिसर, पोलिंग ऑफिसर के लिए निर्वाचन संबंधी ट्रेनिंग कराई जाती है उसी प्रकार निर्वाचन कार्य से जुड़े पुलिस के हरेक स्तर तक के पदाधिकारियों के लिए मैनुअल तैयार करते हुए उनकी ट्रेनिंग कराना सुनिश्चित करना है। इससे ड्यूटी पर लगे पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य के निर्वहन में स्पष्टता आएगी। साथ ही वे अपनी जिमेवारियां तत्परता से निभा सकेंगें और उन्हें यह मालूम रहेगा की निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान क्या करना है और क्या नहीं। वे आज राज्य के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र को निर्वाचन सदन स्थित सभागार में संबोधित कर रहे थे। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री आरिज आफताब ने पदाधिकारियों को चुनाव की घोषणा से पूर्व प्रारंभिक कार्य एवं मतदान केन्द्रों का वर्गीकरण, वल्नरेबिलिटी का मूल्यांकन और क्रिटिकल विश्लेषण के विषयों एवं मतदान पूर्व, मतदान दिवस और मतदान के पश्चात की अवधि के लिए सुरक्षा व्यवस्था के विषयों पर बिंदुवार विस्तृत रूप से रेखांकित किया । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तमिलनाडु श्री सत्यव्रत साहू ने अपने प्रशिक्षण सत्र में केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की जरूरतों का आकलन स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों से उनके समन्वयन एवं राज्य के पुलिस बल के साथ उनकी तैनाती से संबंधित विषयों को रेखांकित करते हुए उनसे संबंधित स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों को भूमिका को रेखांकित किया। निर्वाचन के दौरान कानून–व्यवस्था, जिसमें एमसीसी एवं व्यय निगरानी, ​​नवाचार एवं सुधार से संबंधित प्रासंगिक मुद्दों पर भी व्यापक रूप से चर्चा की गई। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के पदाधिकारियों से फीडबैक प्राप्त करते हुए उनकी शंकाओ का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी श्री ए.वी. होमकर, राज्य सीएपीएफ के नोडल डीआईजी श्री इंद्रजीत महथा, पुलिस हेडक्वार्टर के निर्वाचन सेल के डीआईजी श्री धनंजय कुमार कुमार सिंह, रांची, हजारीबाग, चाईबासा, पलामू, बोकारो एवं दुमका प्रक्षेत्र के डीआईजी, सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक,जिलों के निर्वाचन प्रकोष्ठ के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक सहित मुख्य निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों के लिए निर्वाचन संबंधी ट्रेनिंग अनिवार्य– के. रवि कुमार

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा कि स्वच्छ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के संचालन एवं प्रबंधन में पुलिस के पदाधिकारी अपनी महती भूमिका निभाते हैं। जिस प्रकार प्रिसाईडिंग ऑफिसर, पोलिंग ऑफिसर के लिए निर्वाचन संबंधी ट्रेनिंग कराई जाती है उसी प्रकार निर्वाचन कार्य से जुड़े पुलिस के हरेक स्तर तक के […]

Continue Reading
JMM के संयुक्त सचिव सुजीत उपाध्याय को दिल्ली में किया सम्मानित

JMM के संयुक्त सचिव सुजीत उपाध्याय को दिल्ली में किया सम्मानित

नई दिल्ली: महात्मा गांधी के 155वें जन्मोत्सव के अवसर पर, देर शाम JMM के संयुक्त सचिव सह मेंबर फ़िल्म डेवलपमेंट कौंसिल, गवर्नमेंट ऑफ़ झारखंड, सुजीत उपाध्याय को दिल्ली के गाँधी स्मृति दर्शन समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी अद्वितीय सेवाओं और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए प्रदान किया गया। कोविड-19 महामारी के […]

Continue Reading
महाधरना की सफलता से उत्साहित है एलएपी के कार्यकर्तागण : सुनील साहू

महाधरना की सफलता से उत्साहित है एलएपी के कार्यकर्तागण : सुनील साहू

ज्ञात हो कि 30 सितम्बर को झारखंड की राजधानी राॅंची में राजभवन के समक्ष लोकहित अधिकार पार्टी (एलएपी) ने ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारों के समर्थन में एक दिवसीय महाधरना दिया था ! महाधरना को लेकर एक समीक्षा बैठक की गई ! समीक्षा उपरांत ज्ञात हुआ कि महाधरना की सफलता से पार्टी के कार्यकर्तागण काफी उत्साहित […]

Continue Reading
ट्रांसपोर्ट नगर से झारखंड को मिलेगा विकास का एक नया आयाम

ट्रांसपोर्ट नगर से झारखंड को मिलेगा विकास का एक नया आयाम

आज रांची को एक सुसज्जित और व्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर मिल रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर से जहां यातायात और परिवहन व्यवस्था सुगम एवं सुदृढ़ होगा, वहीं ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजधानी रांची के सुकुरहुटू में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज- 1 का उद्घाटन एवं फेज […]

Continue Reading
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा झारखण्ड में दो दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग का हुआ आयोजन

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा झारखण्ड में दो दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग का हुआ आयोजन

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार के मार्गदर्शन में राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के वैसे पदाधिकारी जिनके द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव हेतु विगत माह में ही प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया था परंतु, प्रशिक्षण के क्रम में आयोजित परीक्षा में कम अंक प्राप्त हुए थे। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा उनके लिए […]

Continue Reading
कईयों को नहीं मिला मंईयां सम्मान योजना का लाभ, सैकड़ों ने की शिकायत

कईयों को नहीं मिला मंईयां सम्मान योजना का लाभ, सैकड़ों ने की शिकायत

मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड की सरकार ने युवतियों और महिलाओं के अकाउंट में डायरेक्ट पैसा जा रहा है इसकी कई किस्त रीलिज़ की जा चुकी है. हालांकि कई महिलाओं और युवतियों के आवेदन के बाद भी उन्हें योजनाओं को लाभ नहीं मिल रहा है.जबकि उनके साथ आवेदन करने वाले कई महिलाओं युवतियों को […]

Continue Reading
पैगंबर मोहम्मद साहब पर टिप्पणी से आक्रोशित मुस्लिम समुदाय, निकाली आक्रोश रैली

पैगंबर मोहम्मद साहब पर टिप्पणी से आक्रोशित मुस्लिम समुदाय, निकाली आक्रोश रैली

स्वामी रामगिरी द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब के ऊपर दिए गए विवादित टिप्पणी के खिलाफ मुस्लिम समाज ने जन आक्रोश रैली निकाली. यह रैली सिमडेगा में मुस्लिम समाज के बैनर तले निकली आक्रोश रैली एसडीओ कार्यालय पहुंचे. जहां नारेबाजी करते हुए उन्होंने स्वामी रामगिरी की गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि अगर मांग […]

Continue Reading

रिलायंस जियो ने चलाया स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान

पटना/रांची: रिलायंस फॉउंडेशन के साथ रिलायंस जियो के कर्मचारियों ने दोनों प्रदेशों में चलाया स्वच्छता अभियान। लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना अभियान का मकसद था। रिलायंस फाउंडेशन की पहल पर  रिलायंस जियो के कर्मचारी स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान में शामिल हुए। इसके तहत जियो के कर्मचारियों दोनों प्रदेशों के सभी शहरों […]

Continue Reading
बापू की प्रतिमा पर राज्यपाल ने किया पुष्प अर्पित

बापू की प्रतिमा पर झामुमो नेताओं ने किया पुष्प अर्पित

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका में प्रतिमा पर झारखण्ड के राज्यपाल ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम जी के नेतृत्व मे जिला समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित […]

Continue Reading
झारखंड में असामाजिक तत्वों ने बम से पटरी को, मालगाड़ी का आवागमन हुआ थप

झारखंड में असामाजिक तत्वों ने बम से पटरी को, मालगाड़ी का आवागमन हुआ थप

मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों ने बरहेट के रांगा गांव के घुटुटोला के पास ट्रैक को बम से उड़ा दिया. ट्रैक झारखंड के गोड्डा के ललमटिया से फरक्का (पश्चिम बंगाल) स्थित एनटीपीसी तक कोयला ढुलाई के लिए बिछाए गए थे. ट्रैक के पास से इलेक्ट्रिक तार मिले हैं. घटना की सूचना पाकर बरहड़वा एसडीपीओ के […]

Continue Reading