झारखंड के पूर्व सीएम और हेमंत सरकार में मंत्री रहे चंपाई सोरेन आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं. चंपाई के साथ उनके बेटे बाबूलाल सोरेन ने भी भाजपा की सदस्यता ली. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंता विस्वा सरमा ने शाखा मैदान में चंपाई सोरेन को बीजेपी की शपथ दिलाई. इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वायजेपी, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, संगठन मंत्री कर्मवीर, नेता प्रतिपक्ष, अमर बाउरी सहित कई सांसद और विधायक मौके पर मौजूद रहें.
सरायकेला का प्रतिनिधित्व करते हैं चंपाई
चंपाई सोरेन अलग राज्य के आंदोलनकारी रहे हैं. भारतीय राजनीतिज्ञ के साथ वह जेएमएम के संस्थापक सदस्य भी हैं. चंपाई की कोल्हान के 14 सीटों पर विशेष पकड़ है. चंपाई 7 बार विधायक चुने गए हैं. वह झारखंड में सरायकेला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. हेमंत सरकार में मंत्री और सीएम भी रह चुके हैं चंपई. पहली बार वह सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से 1991 उपचुनाव में विधायक चुने गए.1 सितंबर 2010 से 18 जनवरी 2013 तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी, श्रम और आवास कैबिनेट मंत्री तथा 13 जुलाई 2013 से 28 दिसंबर 2014 तक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, परिवहन कैबिनेट मंत्री का पदभार संभाला। 2019 में झारखंड विधानसभा में सरायकेला से विधायक और परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण कैबिनेट मंत्री का पद संभाला। 31 जनवरी 2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद, वह झारखण्ड के मुख्यमंत्री बने।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
