दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आतिशी ने दिल्ली मुख्यमंत्री पद से सौंपा इस्तीफ़ा

राजनीति
Share Now

Atishi Resign Delhi CM : आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार सुबह दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के राज निवास जाकर उनको अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया. राज निवास दिल्ली के एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है.

राज निवास की सोशल मीडिया हैंडल पर फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा गया, “सम्माननीय उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आदरणीय मुख्यमंत्री आतिशी का इस्तीफ़ा स्वीकार किया. उपराज्यपाल ने आतिशी से कहा कि नई सरकार के गठन तक वो पद पर बनी रहें.”

विदित हो कि 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परीणाम घोषित हुए थे. इन नतीजों में भाजपा ने 48 सीटें जीतीं जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई.

बताते चले कि 27 साल बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है. जबकि कांग्रेस पार्टी इस बार एक भी सीट नहीं जीत पाई.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *