ठगी के लिए ठगों ने अपनाया नया तरीका, आभूषण खरीदता फिर करता फर्जी भुगतान

ठगी के लिए ठगों ने अपनाया नया तरीका, आभूषण खरीदता फिर करता फर्जी भुगतान

झारखंड
Share Now

मुंबई में आभूषण दुकान से लाखों की ठगी करने वाला आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया है. ठगी का आरोपी जुगसलाई के एक होटल से पकड़ा गया है. आरोपी प्रेम प्रकाश मूल रूप से गोड्डा का रहने वाला है. पिछले तीन दिनों से वह जुगसलाई के होटल में ठहरा था. आरोप है कि युवक ने आभूषण दुकान में जेवरात खरीदने के बाद फर्जी भुगतान किया था.

बताया जा रहा है आरोपी एक महिला के साथ आभूषण दुकान में जाता और आभूषण की खरीदारी करता था.इस दौरान वह ऑनलाइन पेमेंट करता दुकानदार के पास रुपए भुगतान का मैसेज तो आता था, लेकिन खाते में पैसे नहीं आते थे. इस तरह से उसने मुम्बई के करीब पांच दुकानदारों को अपना शिकार बनाया और उसके बाद वहां से फरार होकर जमशेदपुर आ गया.

आभूषण दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस उसके फोन नंबर के आधार पर एक टीम जमशेदपुर पहुंची और जुगसलाई के होटल से उसे गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *