झारखंड स्थापना दिवस पर 15 से 28 नवंबर तक होंगे कई कार्यक्रम

रांची
Share Now

द जन सभा | डेस्क | रांची

झारखंड स्थापना दिवस 28 नवंबर को !

झारखंड स्थापना दिवस एवं राज्य सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों की शुरुआत 15 नवंबर को ‘Run For Cleanliness’ से होगी। इस दौरान सुबह 7 बजे से 8 बजे तक राज्य के सभी जिलों में स्वच्छता दौड़ आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर किसी महत्वपूर्ण स्थल या चौक-चौराहे से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के प्रमुख छठ घाटों की सफाई भी की जाएगी। वहीं, सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर को रांची के खेलगांव में मुख्य समारोह आयोजित होगा।

कार्यक्रमों की कड़ी में 17 से 25 नवंबर तक पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता, नाटक, नृत्य-संगीत और निबंध लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी एवं टीमें 26 और 27 नवंबर को खेलगांव में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। वहीं, 26 से 28 नवंबर तक खेलगांव में मेला-सह-प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से सरकारी योजनाओं, जनोपयोगी सेवाओं, जिलों के विशिष्ट उत्पादों, पर्यटन स्थलों एवं आर्थिक गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। इसी दौरान सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा। 28 नवंबर को मुख्य समारोह में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण और पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *