द जन सभा | डेस्क | रांची

ओरमांझी प्रखंड के करमा पंचायत के भाजपा और आजसू पार्टी के कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए । सफीउल्लाह अंसारी और जितेंद्र करमाली के नेतृत्व में इन कार्यकर्ताओं ने खिजरी विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में शामिल होने वालों में विजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, मनु सिंह, दिलीप करमाली, संजीत महतो, अजीत कुमार, भोला करमाली, तुलसी महतो, बंटी करमाली, रवि करमाली, लाल मोहन करमाली, बम बम करमाली, अरविंद करमाली, सावन करमाली और मुकेश बैठा समेत अन्य लोग शामिल हैं। इनके अलावा सती देवी, ललिता देवी, जूली देवी और सुधा देवी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, सिद्धांतों और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। नए सदस्यों को संगठन में पूरा सम्मान दिया जाएगा और पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय, आपसी भाईचारे और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से खिजरी विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
