द जन सभा | डेस्क | कांके

पिठौरिया थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी साहबीर उरांव से भावी जिला परिषद सदस्य अशोक राम ने मुलाकात की। इस दौरान अशोक राम ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर राहुल दुबे भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद अशोक राम ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पिठौरिया क्षेत्र में पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होगी। साथ ही आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और पुलिस तथा जनता के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग का माहौल मजबूत होगा।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
