वाईबीएन विवि में एनएसयूआई का छात्र पंचायत आयोजित
रांची: झारखंड एनएसयूआई नेत्री आरुषी वंदना के नेतृत्व में वाईबीएन विश्वविद्यालय के सभागार में शनिवार को विद्यार्थियों के साथ छात्र पंचायत का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में रांची लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय शामिल हुईं। मौके पर उन्होंने सभी छात्रों से संवाद किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ऋषिकेश सिंह उपस्थित हुए।
उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया। और अपनी बातों को रखा। ऋषिकेश सिंह ने कहा कि केन्द्र में सरकार आते ही अग्निपथ योजना को निरस्त करेंगे और सभी खाली पड़े पदों को भरेंगे। युवाओं के लिए 30 लाख पदों भरने का काम करेंगे। यशस्विनी सहाय ने कहा कि छात्र पंचायत के माध्यम से छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर रही हैं ,ताकि उनकी समस्याओं को समझ कर समाधान निकाला जा सके। मोदी सरकार के शासनकाल में पूरे देश के छात्र व नौजवान परेशान हैं, बेरोजगारी चरम पर है। लेकिन मोदी सरकार के पास अपने उद्योगपति मित्रों को खुश करने के अलावा कोई दूसरी योजना नहीं है।
मौके पर पांचों न्याय के बारे में सभी विद्यार्थियों को समझाया गया। आरुषी वंदना ने कहा कि जब नौजवान का उज्ज्वल भविष्य है, तो देश का उज्ज्वल भविष्य है।
यह कार्यक्रम देश के युवाओं को आवाज देने की मुहिम है।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन निशा भगत ने किया एवं विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने इंडिया गठबंधन से रोजगार नई शिक्षा नीति सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा की गयी।पार्टी कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने इंडिया गठबन्धन की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में इंदरजीत सिंह, ऋषिकेश सिंह,लक्ष्मीकांत, आरुषी वंदना, निशा भगत, खुशबू, चंदन यादव, अभिषेक सिंह,अब्दुल राबनावज,नंदिनी गुप्ता, आकाश रजवार, प्रणव राज, रोहित, अभिजीत बाउरी, शिवा राउ सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
