रांची: झारखंड अलग राज्य चिन्हित आंदोलनकारी कल्याण समिति ने झारखंड में होने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को अपना समर्थन देने की घोषणा शनिवार को राजधानी रांची में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में की। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार साहू ने कहा कि एक लाख 25000 झारखंड आंदोलनकारियों ने आवेदन जमा किया है। जिसमें से 25000 आंदोलनकारी को चिन्हित किया गया है और उसमें 9000 आंदोलनकारियों को पेंशन भी मिलने लगा है।
भाजपा ने झारखंड अलग राज्य या देश के लिए कभी कोई आंदोलन नहीं किया, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा धर्म और जाति की राजनीति नहीं करती। वह शुरू से ही यहां के आदिवासी मूलवासी निवासियों के लिए जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ती रही है। यहां के आदिवासियों को तो सरना कोड मिलना ही चाहिए। समिति के सदस्य सक्रिय रूप से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरे राज्य में चुनाव प्रचार प्रसार करेंगे।
उन्होंने कहा कि रांची की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय की सुपुत्री हैं और एक शिक्षित उम्मीदवार हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सहाय झारखंड आंदोलन से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा जोबा मांझी, मथुरा प्रसाद महतो और नलिन सोरेन भी आंदोलनकारी रहे हैं। संवाददाता सम्मेलन में महासचिव महावीर विश्वकर्मा, उमेश यादव, रामशरण विश्वकर्मा, रामनंदन महतो, नागेश्वर महतो, देवेंद्र ठाकुर, रहीम अंसारी, हारून रशीद, अलीजान अंसारी, बाबू तिर्की, वीरेंद्र साहू, मोहन उरांव, खुर्शीद आलम, सागर मुंडा, रवि बारला, संजीत गोप, नरेश कुमार यादव, राजमोहन महतो,शिव शंकर महतो, मधु तिर्की, निदेश महतो, विकास साहू, श्याम खलखो के अलावा कई आंदोलनकारी उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
