रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि हेमंत सरकार की किसी भी सकारात्मक पहल के प्रति भाजपा नेताओं में ईर्ष्या और असुरक्षा सर्वव्यापी है। भाजपा की प्रतिक्रिया में कुछ भी आश्चर्यजनक नहीं है। एक आदिवासी युवा मुख्यमंत्री का विदेश दौरा भाजपा के नेताओं को भला कैसे पच सकता है, ये तो उनके डीएनए में ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड जल्द ही कई अन्य देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। हेमंत सोरेन का नेतृत्व क्षमता बेमिसाल है। उनके विराट व्यक्तित्व के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होता जा रहा है। दूसरी ओर विपक्ष के नाम पर भाजपा नकारात्मक और निराशाजनक समूह बनता जा रहा है। भाजपा का एक ही काम है साम्प्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने की साजिष रचना। चुनावों में जनता से निकारे जाने के बाद प्रदेश में भाजपा नेताओं के पास कोई काम नहीं है। इसलिए सरकार के सकारात्मक कार्य या पहल का परिणाम आने से पहले ही भाजपा के नेता अपने मुताबिक काल्पनिक परिणाम गढ़ कर राजनीति में जिंदा रहने की कोशिश कर रहे हैं।
झामुमो नेता विनोद पांडेय ने कहा कि जहां तक प्रश्न है स्पेन और स्वीडन की आर्थिकी का, तो पिछले एक दशक में स्पेन और भारत ने अपने आर्थिक संबंधों को लगातार बढ़ाया है। भारत में 280 से अधिक स्पेनिश कंपनियां काम करती हैं और द्विपक्षीय व्यापार 2024 में 8.78 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया है, जो साल-दर-साल 6.3 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है।
अक्षय ऊर्जा, धातुकर्म उद्योग, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जैसे क्षेत्र दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच प्रमुख तालमेल का प्रतिनिधित्व करते हैं। झारखंड प्रतिनिधिमंडल स्पेन एवं स्वीडन में अपने यात्रा के दौरान प्रमुख स्पेनिश औद्योगिक और ऊर्जा समूहों, निवेशकों और सार्वजनिक संस्थानों के साथ बातचीत करेगा।
निर्धारित व्यापार मंच और बी2बी बैठकें स्पेनिश कंपनियों को झारखंड के महत्वाकांक्षी औद्योगिक रोडमैप, निवेशक सुविधा नीतियों और सार्वजनिक-निजी सहयोग के अवसरों की जानकारी देंगी।प्रतिनिधि मंडल स्वीडन में भी बैठक करेगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
